नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। श्री गोविंदराम सक्सेरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में परीक्षा नियंत्रक पद से हटाए गए प्रो. एलडी मालवीय द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है। गंभीर आरोप लगाए प्रो. मालवीय ने अपनी पोस्ट में हटाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए और निदेशक कक्ष के बाहर आत्मदाह की अनुमति मांगने जैसी बात लिखी। उन्होंने निदेशक और डीन पर भी आरोप लगाए, जिससे विवाद और बढ़ गया। मामला लंबे समय से लंबित रिजल्ट और परीक्षा कार्य से जुड़ी एजेंसी बदलने को लेकर बताया जा रहा है। संस्थान में पहले यह काम क्रिस्प्ट कंपनी द्वारा किया जाता था, लेकिन बाद में बिना अनुमोदन के यह कार्य एमपी ऑनलाइन को सौंप दिया गया।एक भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया सूत्रों के अनुसार, एजेंसी बदलने के बाद से महीनों तक एक भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। विद्यार्थियों ने इसको लेकर कलेक्टर और आरजीपीवी में शिकायत भी की है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में विद्यार्थियों का डेटा नई एजेंसी को सौंप दिया गया था और प्रो. मालवीय को समन्वय से भी दूर रखा गया। दो दिन पहले उन्हें परीक्षा नियंत्रक पद से हटा दिया गया, जिसके बाद यह विवाद सामने आया।
Source: Dainik Jagran April 11, 2026 01:32 UTC