Hindi NewsLocalUttar pradeshEtawahSaifai Medical University Death Probe | Video Viral Controversyसैफई में 19 वर्षीय युवती की मौत: इलाज में लापरवाही का आरोप, तीन सदस्यीय जांच समिति गठितउवैस चौधरी | इटावा 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकइटावा में सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान 19 वर्षीय नाहिद की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। इलाज से पहले युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टरों के बुरे व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। 3 अप्रैल को भर्ती हुई नाहिद की 5 अप्रैल को मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।भर्ती के दो दिन बाद हुई मौतजानकारी के अनुसार नाहिद को 3 अप्रैल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।वायरल वीडियो से बढ़ा विवादमामले में उस समय नया मोड़ आया जब युवती का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के कथित खराब व्यवहार का जिक्र किया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई और मामला तेजी से फैल गया।परिजनों ने उठाई कार्रवाई की मांगनाहिद की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार डॉक्टरों व स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो शायद नाहिद की जान बच सकती थी।तीन सदस्यीय जांच समिति गठितमामले के तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में प्रोफेसर (डॉ.) हेममकली, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. सिद्धार्थ कुमार, उप-चिकित्सा अधीक्षक और श्रीमती लवली जेस्स, मुख्य नर्सिंग अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।पीजीआई प्रवक्ता ने दी सफाईपीजीआई प्रवक्ता सोमेंद्र पाल ने बताया कि वायरल वीडियो और आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच समिति पूरे मामले की सघन जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।.
Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 01:20 UTC