Sitapur : अग्निवीर इंद्रजीत को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब - News Summed Up

Sitapur : अग्निवीर इंद्रजीत को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब


कुपवाड़ा (कश्मीर) में हुआ था आकस्मिक निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कारमाथे पर छेद देख परिजनों ने जताई थी गोली लगने की आशंका, सेना के समझाने पर शांत हुआ हंगामाHargaon, Sitapur : हरगांव क्षेत्र के ग्राम पकरिया धापूपुर (कोतवाली देहात) निवासी अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-कुपवाड़ा सेक्टर में तैनाती के दौरान उनका निधन हो गया था। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।इंद्रजीत एक देशभक्त परिवार से थे। उनके पिता अर्जुन लाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जबकि उनके जुड़वा भाई इंद्रपाल गुप्ता वर्तमान में एसएसबी में तैनात हैं और बिहार में देश सेवा कर रहे हैं। वर्ष 2022 में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए इंद्रजीत अविवाहित थे।अफवाहों के बीच हुआ हंगामा, सेना ने दी सफाईरविवार को जैसे ही अग्निवीर का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव पहुंचा, माहौल बेहद भावुक हो उठा। लेकिन इसी बीच जब शव घर के अंदर पहुंचा और परिजनों ने ऊपर से कपड़ा हटाकर देखा, तो माथे पर छेद देखकर उन्होंने गोली लगने की आशंका जताई। इस बात को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। भावुक ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार करने से मना करने लगे।हालांकि, कमांड से आए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को बेहद संवेदनशीलता के साथ समझाया और स्पष्ट किया कि माथे पर दिख रहा निशान पोस्टमार्टम प्रक्रिया का हिस्सा है। सेना के समझाने के बाद परिजन आश्वस्त हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।चाचा ने दी मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा इलाकाअंतिम स्थल पर सेना व पुलिस के अधिकारियों सहित गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चूंकि पिता अर्जुन लाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसलिए चाचा संतोष गुप्ता ने भारी मन से मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते ही सेना के जवानों ने हवा में फायर कर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी, जिसे देख वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अनिमेष पटेल, रामहेत भारती, सचिन मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट जनार्दन प्रसाद, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */