Sitapur : सड़क पर शव रखकर हंगामा, पुलिस के खिलाफ फूटा परिजनों का गुस्सा - News Summed Up

Sitapur : सड़क पर शव रखकर हंगामा, पुलिस के खिलाफ फूटा परिजनों का गुस्सा


आंध्र प्रदेश में सीतापुर के ट्रक ड्राइवर की मौत पर हत्या का आरोपकोतवाली देहात पुलिस ने टरकाया तो अस्पताल के सामने लगाया जाम, हाथ-पांव फूलेSitapur : दक्षिण भारत में रोजी-रोटी कमाने गए सीतापुर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने आज बड़े बवाल का रूप ले लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जोरदार हंगामा किया। परिजनों का सीधा आरोप है कि ट्रक ड्राइवर रामराज पाल की हत्या की गई है, जबकि पुलिस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टरकाने में जुटी रही।कोतवाली देहात के ग्राम गंगापुर निवासी रामराज पाल, पुत्र राम खेलावन पाल, पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वह बीते 3 अप्रैल 2026 को तेलंगाना से माल लादकर तमिलनाडु के लिए निकला था, लेकिन 4 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा में उसकी संदिग्ध मौत हो गई। मंगलवार को जब ताबूत में बंद शव सीतापुर पहुंचा, तो न्याय की गुहार लगा रहे परिजनों को खाकी के कड़े रुख का सामना करना पड़ा।जब टरकाने लगी पुलिस, तो सड़क पर उतरा आक्रोशमृतक के भाई पंकज पाल का आरोप है कि उन्होंने कोतवाली देहात पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके। लेकिन देहात पुलिस ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय मामले को टरकाते हुए परिजनों को जिला अस्पताल भेज दिया।जिला अस्पताल में भी जब काफी देर तक कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई, तो परिजनों का सब्र टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को ताबूत सहित सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया। सड़क पर शव रखकर हंगामे की खबर जैसे ही मुख्यालय पहुंची, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।मेरे भाई की हत्या हुई है – भाईमीडिया से बात करते हुए मृतक के भाई ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि उनके भाई की सामान्य मृत्यु नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान बेटे की मौत और फिर सिस्टम की बेरुखी से गंगापुर गांव में मातम के साथ-साथ भारी रोष भी व्याप्त है।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 16:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */