Steam Side Effects: क्‍या भाप लेने से सच-मुच मर जाता है कोरोना वायरस, जानिए इस दावे का सच - News Summed Up

Steam Side Effects: क्‍या भाप लेने से सच-मुच मर जाता है कोरोना वायरस, जानिए इस दावे का सच


​क्या स्टीम के जरिए कोरोना से लड़ा जा सकता है कुछ लोग यह सलाह भी दे रहे हैं कि आप 15 से 20 मिनट तक या जितनी देर ले सकते हैं, उतनी देर स्टीम लें। लेकिन ना तो Centers for Disease Control and Prevention(CDC) और ना ही World Health Organization(WHO) ने इस बात की पुष्टि की है कि स्टीम थेरपी कोरोना वायरस का इलाज है।WHO ने जारी की गाइडलाइन, बताया नई लहर से बचने के लिए क्‍या खाएं और क्‍या नहीं​नहीं मिला कोई प्रमाण जबकि CDC ने एक बड़ी न्यूज एजेंसी को तो यह तक कहा है कि स्टीम लेना कोरोना के समय भी जोखिम भरा हो सकता है। सीडीसी ने यह भी कहा है कि अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जिसके आधार पर यह कहा जाए की स्टीम लेने का उपाय कोरोना का अंत कर सकता है।सीडीसी का मानना है कि स्टीम लेने की वजह से व्यक्ति जल सकता है या किसी प्रकार की इंजरी भी हो सकती है। ऐसे में आप ध्यान रखें कि कोरोना से बचे रहने के लिए डॉक्टरों की सलाह है कि आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं। साथ ही समय समय पर हाथ धोएं और अपनी आंख मुंह और नाक को बार बार ना छुएं। डॉक्टर्स के इन टिप्स से आप घर बैठे करें शरीर में ऑक्सीजन लेवल और लंग्स की देखभालWHO की फिलीपींस विंग की 26 अगस्त 2020 का पोस्‍ट​क्‍या कहते हैं एक्सपर्ट Texas A&M University-Texarkana में जीव विज्ञान विभाग के डॉ. बेंजामिन नीमन ने उल्लेख किया कि फेफड़े नाजुक होते हैं और गर्म भाप लेने से फेफड़ों और वायुमार्ग को नुकसान पहुंच सकता है। इस बीच, अमेरिकन लंग एसोसिएशन (American Lung Association) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्बर्ट रिजो ने कथित तौर पर यह भी बताया कि वाष्प सांस लेने के तरीके श्वसन संबंधी लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन वे वायरस के इलाज के रूप में काम नहीं करते हैं।वहीं एक स्पैनिश संस्थान द्वारा एक लेख प्रकाशित किया गया है। इसमें भांप लेने की प्रक्रिया को ही जोखिम भरा बताया गया है। लेख में कहा गया है कि एक गर्म पानी के बर्तन के ऊपर तौलिया लेकर बैठने से आप चोटिल भी हो सकते हैं, या आप जल भी सकते हैं। दुनिया के 10 सबसे खतरनाक वायरस, Corona से पहले इन्होंने मचाई थी तबाही इसके अलावा वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय (Vanderbilt University) के एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ, डॉ. विलियम शेफनर की रिपोर्टों के अनुसार बताया गया है कि कोरोना के लिए भांप लेने का उपाय बिल्कुल सही नहीं है। विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्म पानी मोस्चर के जरिए कोरोना के वायरस को खत्म नहीं किया जा सकता। जबकि इस उपाय को अपनाते हुए अधिक सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है। इसके जरिए आप गर्म पानी से जल भी सकते हैं।


Source: Navbharat Times April 24, 2021 06:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */