गुरुग्राम में 'दूर जाकर शराब पियो' कहने पर मर्डर:गुरुग्राम 8 घंटे पहले लेखक: निरंजन कुमारगुरुग्राम में बुजुर्ग के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गुरुग्राम में बुजुर्ग मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। बुजुर्ग ने आरोपी मोनू को पहले ठेके के पास शराब न पीने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी रास्ते में ही खड़ा होकर शराब पीने लगा तो बुजुर्ग ने उसे दूर जाकर श. इससे गुस्साए मोनू ने जगदीश को जमकर पीटा। छाती पर बैठकर पत्थर से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। आरोपी बुजुर्ग को अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी मोनू उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।मृतक जगदीश के चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं।अब पढ़िए कैसे हुई जगदीश की हत्या…शराब पीने से रोकने पर कहासुनी: डुन्डाहेड़ा गांव में जगदीश सोमवार देर शाम सड़क के पास से गुजर रहा था। पास में ही मौजूद ठेके के पास मोनू शराब पी रहा था। जगदीश ने उसे रास्ते में शराब नहीं पीने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।डुन्डाहेड़ा गांव में जगदीश सोमवार देर शाम सड़क के पास से गुजर रहा था। पास में ही मौजूद ठेके के पास मोनू शराब पी रहा था। जगदीश ने उसे रास्ते में शराब नहीं पीने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मारे: कहासुनी में ही दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इसी दौरान बुजुर्ग जगदीश ने मोनू को अचानक थप्पड़ मार दिया। जिससे मोनू गुस्से में आ गया और उसने भी हाथापाई शुरू कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही।कहासुनी में ही दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इसी दौरान बुजुर्ग जगदीश ने मोनू को अचानक थप्पड़ मार दिया। जिससे मोनू गुस्से में आ गया और उसने भी हाथापाई शुरू कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही। लात घूंसे और पत्थर से मारा: मोनू ने जगदीश को नीचे गिरा दिया और थप्पड़, लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। इसके बाद रास्ते में पड़े एक पत्थर से चेहरे पर कई वार किए। जिससे जगदीश अधमरा हो गया। हमले में जगदीश बुरी तरह घायल हो गया।सेक्टर 20 स्थित डुन्डाहेड़ा गांव में ही बुजुर्ग की हत्या की गई।गुरुग्राम में किराए पर रहता हैउद्योग विहार थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। मोनू (27) बुलंदशहर के अधियार गांव का रहने वाला है। वह डूंडाहेड़ा गांव में ही एक किराए के मकान में रहता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोनू पेंटर है।जानकारी देते हुए गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार। (फाइल)अब 2 पॉइंट में पढ़िए…पुलिस ने क्या बताया
Source: Dainik Bhaskar March 18, 2026 14:34 UTC