Sushant Singh Rajput Case: कंगना रनोट ने 'छिछोरे’ और 'गली ब्वॉय’ का कलेक्शन शेयर कर पुलिस से की ये मांग - News Summed Up

Sushant Singh Rajput Case: कंगना रनोट ने 'छिछोरे’ और 'गली ब्वॉय’ का कलेक्शन शेयर कर पुलिस से की ये मांग


Sushant Singh Rajput Case: कंगना रनोट ने 'छिछोरे’ और 'गली ब्वॉय’ का कलेक्शन शेयर कर पुलिस से की ये मांगनई दिल्ली, जेएनएनl कंगना रनोट की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन सभी कमेंट्स पर एक चुटकी ली, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत को 'फ्लॉप स्टार' बताया गया था। कंगना रनोट हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद भाई-भतीजावाद पर अपनी मुखर टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर बहस को चर्चा में लाने वाली सबसे प्रमुख नामों में से एक हैं। वह सुशांत के असामयिक निधन के लिए न्याय मांगने का काम कर रही है।हाल ही में कंगना की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन सभी टिप्पणियों पर एक चुटकी ली, जिसमें दिवंगत अभिनेता को 'फ्लॉप स्टार' के रूप में टैग किया गया था। टीम ने फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा पोस्ट की गई समीक्षाओं के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया, जब सुशांत की फिल्म छीछोरे हिट हुई थी। स्क्रीनशॉट में फिल्म की सफलता की सीढ़ी चढ़ने और गली ब्वॉय, टोटल धमाल, साहो, और केसरी जैसी अन्य प्रमुख फिल्मों के नंबर को पार करके अच्छा कारोबार करने का उल्लेख है।This is the digits business, but in perception business they kept calling Sushant a flop actor, dumped his films on digital owning to his "flop" career, which flop career? and who were declaring his flop @mumbaipolice must investigate 🙏 pic.twitter.com/Nds1TR9cTN — Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 23, 2020संख्या के हिसाब से फिल्म छिछोरे 144.60 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। स्क्रीनशॉट को शेयर करते समय कंगना रनोट की टीम ने उल्लेख किया कि अंकों का व्यवसाय स्पष्ट रूप से अभिनेता और उनकी फिल्म को मिल रहे प्यार की मात्रा को बताता है। इसके अलावा कंगना की टीम ने उन सभी लोगों को लताड़ा, जिनकी यह धारणा थी कि फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म होने के बावजूद अच्छी तरह से नहीं चली थी और यहां तक कि सुशांत को 'फ्लॉप अभिनेता' कहा गया।पोस्ट में मुंबई पुलिस से इस मामले को देखने और उन नामों की जांच करने का आग्रह किया, जो उन्हें कई हिट फिल्में देने के बावजूद एक फ्लॉप अभिनेता मानते थे। इससे पहले कंगना रनोट ने एक साक्षात्कार के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ड्राइव के बारे में भी बात की। उन्होंने फिल्म को 'डंप' करने के लिए करण जोहर को ट्रोल किया। कंगना रनोट की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ड्राइव के बारे में एक ट्वीट भी शेयर किया।Posted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran July 23, 2020 09:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */