Telangana Police Encounter: IPS ऑफिसर ने कहा- 'गंगास्नान' हुआ, जवान ने मुंडवायी मूंछ - News Summed Up

Telangana Police Encounter: IPS ऑफिसर ने कहा- 'गंगास्नान' हुआ, जवान ने मुंडवायी मूंछ


Telangana Police Encounter: IPS ऑफिसर ने कहा- 'गंगास्नान' हुआ, जवान ने मुंडवायी मूंछपटना [जेएनएन]। तेलंगाना के समूहिक दुष्‍कर्म व हत्‍याकांड (Telangana Case) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। घटना के सभी चारो आरोपितों को पुलिस ने एनकाउंटर (Police Encounter) में मार दिया है। इसे लेकर बिहार में तैनाती के दौरान अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चित रहे आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande_ ने 'गंगास्नान' (Ganga Snan) कह संतोष का इजहार किया है। दूसरी ओर बिहार के भोजपुर जिले में पदस्‍थापित एक ट्रैफिक पुलिस जवान (Traffic Police Constable) ने एनकाउंटर की खुशी में अपनी मूंछ मुंडवा ली है।बिहार में दबंग छवि को लेकर चर्चा में रहे लांडेबिहार कैडर के 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अपनी दबंग छवि को लेकर 'दबंग', 'सिंघम' तथा 'रॉबिन हुड' जैसे उपनामों के साथ चर्चा में रहे थे। बिहार में वे पटना, पूर्णिया, अररिया व मुंगेर में तैनात रहे। वर्तमान में वे मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के नारकोटिक्स विभाग (Narcotics Department) में डीसीपी (DCP) हैं।फेसबुक पोस्‍ट कर बताया 'इलाज' का तरीकाहाल ही में हैदराबाद में लेडी वेटनरी डॉक्‍टर की सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या के बाद उन्होंने फेसबुक पोस्‍ट (Facebook Post) किया कि घटना से उनका मन बहुत विचलित है। उन्‍होंने इशारों में लिखा कि ऐसे मानसिक रूप से विकृत जानवरों को 'गंगास्नान' करा मुक्त करना ही उनके इलाज का तरीका रहा है और सदा रहेगा।एनकाउंटर के बाद एक शब्द में दी प्रतिक्रियाआगे इस कांड के सभी आरोपितों की एनकाउंटर में मौत के बाद उन्होंने केवल एक शब्द में अपनी प्रतिक्रिया देकर पिछले पोस्‍ट में लिखे 'गंगास्‍नान' शब्‍द का मतलब स्‍पष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने एनकाउंटर में आरोपितों की मौत पर 'गंगास्नान' लिखकर संतोष का इजहार किया।...और पुलिस जवान ने मुड़वा ली मूंछएक अन्‍य घटना बिहार के भोजपुर जिले की है। बताया जा रहा है कि वहां ट्रैफिक पुलिस के एक जवान (Traffic Police Constable) ने आरोपितों के एनकाउंटर में मारे जाने की खुशी में अपनी मुंछ मुडवा ली है। यह पुलिस जवान मूलत: वैशाली जिले का रहने वाला है।Posted By: Amit Alokअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran December 08, 2019 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */