Hindi NewsNationalThe President Said India's Self reliance Means Being Able To Be Self reliant, Not To Keep Distance From The World. राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन: राष्ट्रपति ने कहा- भारत की आत्म निर्भरता का अर्थ स्वयं सक्षम होना है, दुनिया से दूरी बनाना नहींनई दिल्ली 21 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोराष्ट्रपति ने कहा- कोरोना महामारी के बीच हमने अपने सामर्थ्य के दम पर अन्य देशों की ओर भी मदद का हाथ बढ़ाया है। हमारे पास विश्व-समुदाय को देने के लिए बहुत कुछ है।राष्ट्रपति बोले- भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में शामिल भी रहेगा और आत्म निर्भर भी बनेगाउन्होंने कहा- मेरा मानना है कि कोविड के विरुद्ध लड़ाई में जीवन की रक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार शाम राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्म निर्भरता का अर्थ स्वयं सक्षम होना है। दुनिया से दूरी बनाना नहीं है। इसका अर्थ है कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में शामिल भी रहेगा और आत्म निर्भर भी बनेगा।राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय रेल द्वारा इस चुनौती पूर्ण समय में लोगों के आवागमन को संभव किया गया है। हमने अपने सामर्थ्य के दम पर अन्य देशों की ओर भी मदद का हाथ बढ़ाया है। हमारे पास विश्व-समुदाय को देने के लिए बहुत कुछ है, विशेषकर बौद्धिक, आध्यात्मिक और विश्व-शांति के क्षेत्र में।उन्होंने ट्वीट किया कि मैं प्रार्थना करता हूं कि समस्त विश्व का कल्याण हो:सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित् दु:खभाग् भवेत्॥अयोध्या के राम मंदिर पर राष्ट्रपति का ट्वीटःकेवल दस दिन पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ है और देशवासियों को गौरव की अनुभूति हुई है। pic.twitter.com/MFXIOu8RR6 — President of India (@rashtrapatibhvn) August 14, 2020गलवान घाटी के शहीदों पर राष्ट्रपति का ट्वीटःराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दीः
Source: Dainik Bhaskar August 14, 2020 13:48 UTC