Today Rashifal: शुक्रवार को दो शुभ योग, चंद्रमा का होगा राशि परिवर्तन, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुरू होगा दिन - News Summed Up

Today Rashifal: शुक्रवार को दो शुभ योग, चंद्रमा का होगा राशि परिवर्तन, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुरू होगा दिन


रिलिजन डेस्क. शुक्रवार, 8 फरवरी को दो शुभ योग रहेंगे। दिन की शुरुआत शिव नाम के योग से होगी, सुबह 11 बजे के बाद सिद्ध नाम का योग शुरू होगा। दिन मेष, वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, मिथुन, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशियों के लिए दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। चंद्रमा सुबह 8.18 बजे शनि की राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में आ जाएगा। दिन की शुरुआत पूर्वाभाद्रपद से होगी।जानिए, शुक्रवार का राशिफल और उपाय……मेष - पॉजिटिव - आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा हो सकती है। काम भी बहुत रहेगा। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। लोग आपकी मेहनत से कुछ सीखेंगे। निपट चुके काम एक बार चेक कर लें। अच्छा रहेगा।नेगेटिव - थकान भी हो सकती है। खर्चा बढ़ने के योग हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद और मतभेद हो सकते हैं। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है। धन हानि भी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में आपको संभलकर रहना होगा।क्या करें - किन्नरों को इलाइची पाउडर खिलाएं।लव- पार्टनर से किसी न किसी तरह फायदा मिलेगा। सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।विपरीत लिंग वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। बकाया काम आज निपट सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है।हेल्थ- सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मेहनत, थकान और नींद के कारण अन्य कामकाज पर असर पड़ेगा।


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 13:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */