Today in Bhopal: कोलार में कांग्रेस जन-जागरण अभियान, फिर जमा होंगे लाडली बहन योजना के आवेदनToday in Bhopal: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर में प्रतिदिन सांस्कृतिक, सामाजिक, कलात्मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 24 जुलाई को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी।- कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्टस् द्वारा मयूरभंज छउ नृत्य कार्यशाला मायाराम सुरजन स्मृति भवन (पीएंडटी चौराहा) में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में प्रवेश निश्शुल्क है और समय सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।छउ गुरु चंद्र माधव बारिक हैं उनके सहायक सिद्धार्थ बारिक और प्रकाश मीना रहेंगे।-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत माह जुलाई के प्रादर्श के रूप में बैगा चक, डिंडोरी, मध्य प्रदेश के बैगा जनजाति समुदाय से संकलित पारंपरिक‘ मांदर - एक पारंपरिक वाद्य यंत्र को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। इसे पूरे जुलाई माह सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।-मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 39वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक निरंतर रहेगी। चित्रों को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक निहारा जा सकता है।-साहित्य प्रेमियों के लिए बड़ा कार्यक्रम शाम चार बजे रवींद्र भवन में आयोजित होगा,जिसका इंतजार लेखन से जुड़े लोगों को लंबे समय से है। यहां भोपाल समेत प्रदेश भर के साहित्यकारों को मप्र हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा पूर्व में घोषित पुरस्कार दिए जाएंगे।मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर होंगी।जन-जागरण अभियानकोलार में कांग्रेस जन-जागरण अभियान सुबह 11 बजे से चलाएगी।प्रभु श्रीनाथ का विशेष श्रृंगारश्रीजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा शाम 6:30 बजेमंगलवार से फिर जमा होंगे लाडली बहना योजना के आवेदनभोपाल। मंगलवार से मप्र में लाडली बहना योजना का पोर्टल फिर से खोल दिया जाएगा। इसके बाद पात्र महिलाएं इसमें आवेदन कर सकेंगी। साथ ही इस बार ट्रैक्टर धारक परिवार की महिलाओं को भी योजना की पात्रता में शामिल किया है। यह बात संभागायुक्त माल सिंह ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो काफ्रेंसिंग के दौरान कही। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कुपोषित बच्चों के लिए गृह भेंट के अलावा जरूरतमंद बच्चों के लिए एनआरसी में शत प्रतिशत दाखिला करवाया जाए। बैठक में आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और उप कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति की भी समीक्षा की गई ।Posted By: Lalit Katariya
Source: Dainik Jagran July 25, 2023 14:59 UTC