Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी टीम का धमाकेदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा की शुरुआत - News Summed Up

Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी टीम का धमाकेदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा की शुरुआत


पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने बेहद रोमांचक मैच में 3-2 से जीत हासिल की। कप्तान मनप्रीत इस जीत में भारत के हीरो रहे और उन्होंने दो गोल किया। अब रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ होगा।नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत शानदार अंदाज में किया है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने बेहद रोमांचक मैच में 3-2 से जीत हासिल की। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस जीत में भारत के हीरो रहे और उन्होंने दो गोल किया। अब रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ होगा।ओलंपिक में एक नई इबारत लिखने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत जीत के साथ की है। मैच में कप्तान मनप्रीत की इस टीम ने बेहद ही आक्रामक खेल दिखाया और आखिर मिनट तक न्यूजीलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। शुरुआत में की विरोधी टीम की तरफ से केन रसेल ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई।इस गोल के बाद भारतीय खिलाड़ी रुपिंदर पाल ने पेनाल्टी कॉर्नर से पहला पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया। रुपिंदर ने इस मौका का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में डाला और भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद भारत के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने दो लगातार गोल दागे और टीम की बढ़त को मजबूत किया। मैच के 26वें और 33वें मिनट में इस खिलाड़ी ने गोल किए।INDIA BEATS NEW ZEALAND 3-2#MenInBlue start their Olympics campaign in style as they beat the #BlackCaps in a 5-goal thriller. pic.twitter.com/M8vmDdMqYi — SAIMedia (@Media_SAI) July 24, 2021मैच के 26वें मिनट में भारत की तरफ से दूसरा गोल देखने को मिला। कप्तान हरप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील किया और टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। इसके बाद 32वें मिनट में एक बार फिर भारत को गोल करने का मौका मिला लेकिन इस बार वह चूक गया। मंदीप सिंह शानदार खेल दिखाते हुए गेंद को दिलप्रीत सिंह की तरफ पास किया और फिर मौका दिलप्रीत के पास पहुंचा लेकिन वह चूक गए। 33वे मिनट में भारत ने न्यूजीलैंड पर एक बार फिर से धाबा बोला और पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बढ़त को 3-1 कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से यह गोल दागा। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से मैच में उनका दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने किया।


Source: Dainik Jagran July 24, 2021 03:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */