Tokyo Olympics Day-9 Live Update: सेमीफाइनल में हारीं पीवी सिंधु, ब्रॉन्ज मेडल की आस अब भी बरकरार - News Summed Up

Tokyo Olympics Day-9 Live Update: सेमीफाइनल में हारीं पीवी सिंधु, ब्रॉन्ज मेडल की आस अब भी बरकरार


कमलप्रीत कौर ने जगाई मेडल की आस, 2 अगस्त को खेला जाएगा फाइनलकमलप्रीत कौर ने तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए उम्मीदें जगा दी हैं। भारत की इस डिस्कस थ्रोअर ने क्वॉलिफाइंग राउंड में 64 मीटर का थ्रो किया। कमलप्रीत ने सोमवार को होने वाले फाइनल के लिए उम्मीदें जगा दी हैं। वह भारत की पहली महिला डिस्कस थ्रोअर हैं जिन्होंने 65 मीटर से ऊपर थ्रो किया है। उन्होंने फेडरेशन कप में ऐसा किया था। उन्होंने इंडियन ग्रां प्री4 में 66.59 मीटर थ्रो फेंककर अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया था। द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता वीरेंद्र पूनिया को कमलप्रीत से काफी उम्मीदें रही हैं। उन्होंने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था , 'अगर कमलप्रीत तोक्यो में उस प्रदर्शन को दोहरा देती हैं जो उन्होंने भारत में किया यानी 66.59 मीटर तक फेंक लेती हैं तो वह पक्का मेडल लेकर आएंगी। वह लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करती रही हैं। पहले उन्होंने 65.09 मीटर थ्रो फेंककर रेकॉर्ड बनाया और फिर जून में 66.59 मीटर फेंककर उसे बेहतर किया। यह अच्छे संकेत हैं। '


Source: Navbharat Times July 30, 2021 23:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */