Train Crossing Train Leap - News Summed Up

Train Crossing Train Leap


पहले गले मिले, फिर ट्रेन के आगे कूदा कपल:ट्रैक पर पड़ा मृतक सुनील का शव और उसका मोबाइल।हरियाणा के झज्जर में एक दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पहले फाटक के पास एक-दूसरे से गले मिले। खूब बातें की। इसके बाद जैसे ही ट्रेन पास पहुंची, एक-दूसरे से लिपट कर ट्रैक पर लेट गए।. हादसे में दोनों के टुकड़े हो गए। डेडबॉडी के टुकड़ों में इकट्ठा कर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।परिजनों का कहना है कि महिला का लंबे समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुनील बाइक रोहतक के अस्पताल में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कराब 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी 8 माह की बच्ची है।पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम…पत्नी की किडनी खराब थी: मृतकों की पहचान झज्जर के जोनधी गांव के रहने वाले सुनील (28) और हिमांशी (24) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि हिमांशी की किडनी खराब थी। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। करीब 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। दोनों की एक 8 माह की बेटी भी है। गुरुवार को सुनील रोहतक मेडिकल में जाने की बात कहकर घर से निकले थे।मृतकों की पहचान झज्जर के जोनधी गांव के रहने वाले सुनील (28) और हिमांशी (24) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि हिमांशी की किडनी खराब थी। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। करीब 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। दोनों की एक 8 माह की बेटी भी है। गुरुवार को सुनील रोहतक मेडिकल में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बाइक साइड में खड़ी की: सुनील पत्नी हिमांशी को लेकर बाइक से घर से निकले थे। सुनील जैसे ही झज्जर के गुड्डा गांव के फाटक के पास पहुंचे तो उन्हें यहां फाटक बंद मिले। इसके बाद सुनील ने बाइक साइड में खड़ी कर दी। और पत्नी से लिपट गए। कुछ देर तक दोनों ने बातचीत भी की।सुनील पत्नी हिमांशी को लेकर बाइक से घर से निकले थे। सुनील जैसे ही झज्जर के गुड्डा गांव के फाटक के पास पहुंचे तो उन्हें यहां फाटक बंद मिले। इसके बाद सुनील ने बाइक साइड में खड़ी कर दी। और पत्नी से लिपट गए। कुछ देर तक दोनों ने बातचीत भी की। मदार एक्सप्रेस के आगे कूदे: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बात करते करते अचानक दोनों एक साथ ट्रेन (मदार एक्सप्रेस) के आगे कूद गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।गेटमैन कर्मबीर इस घटना की जानकारी देते हुए।एक दूसरे से लिपटकर ट्रैक पर लेटेगेटमैन कर्मबीर का कहना है कि घटना करीब दो बजे की है। सुनील और हिमांशी बाइक पर सवार होकर आए थे। कुछ देर तक वह बाइक के पास ही खड़े रहे। करीब 2 बजे ही मदार एक्सप्रेस के गुजरने का टाइम होता है। इस दौरान फाटक बंद था। जैसे ही रेल आई तो दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए।डीसीपी हेडक्वार्टर में तैनात थे सुनीलसुनील होमगार्ड के रूप में झज्जर के डीसीपी हेडक्वार्टर की सुरक्षा टीम में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी सुसाइड के कारणों का पता किया जा रहा है। प्राइमरी जांच में सामने आया है कि पत्नी की बीमारी की वजह से सुनील काफी समय से परेशान थे।


Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 13:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */