Hindi NewsLocalChhattisgarhBhilai Steel Plant Fire | Turbine Blast, Workers Injuredभिलाई स्टील प्लांट में आग, खिड़की पर लटके कर्मचारी, VIDEO: पाइप के सहारे नीचे उतरकर बचाई जान, एक का पैर फ्रैक्चर, 7 घायलदुर्ग-भिलाई 5 घंटे पहलेकॉपी लिंक25 फीट ऊंचाई पर कर्मचारियों के खिड़की से लटकने का वीडियो सामने आया है।भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हो गए। एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, 10 कर्मचारियों ने पाइप के सहारे नीचे उतरकर जान बचाई। 20-25 फीट ऊंचाई पर खिड़की से बाहर निकलते कर्मचारियों का वीडियो भी सामने आया है।मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा है कि, आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा। हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घायलों का इलाज जारी है।घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में मंगलवार भीषण आग लग गई।कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकल आए।खिड़की पर लटके 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।जानिए क्या है पूरा मामलाभिलाई प्रबंधन के मुताबिक, घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 10:05 बजे की है। पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक आग लग गई। आग लगने से टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया। कुछ ही मिनटों में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया। आसमान में दूर तक धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम तत्काल सक्रिय हो गई। फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित रूप से कूलिंग भी किया गया।फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया।कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गयाआग लगने के दौरान स्विचगियर कक्ष और कंट्रोल रूम में मौजूद सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलने के दौरान भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।7 कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गयाएहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।आसमान में दूर तक धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।जांच के बाद असली वजह आएगी सामनेप्लांट प्रबंधन और प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, टर्बाइन सेक्शन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से ब्लास्ट होने की संभावना है, लेकिन असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद प्लांट के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान और घटना के कारणों की सटीक जानकारी सामने आएगी।कर्मचारियों को बचाने का वीडियो वायरलहादसे के समय प्लांट के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने हालात बिगड़ते देख पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जबकि बिल्डिंग में फंसे 10 लोग खिड़की पर लटक गए। जिन्हें बचाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पूरे मामला की जांच जारी है।……………………इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 में लगी भीषण आग, VIDEO: जमीन पर फैला हॉट मेटल, केबल जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका, प्रोडक्शन बंद3 महीने पहले भी लगी थी आग।भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में 3 महीने पहले एक बड़ा हादसा हुआ था। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में आग लगने से केबल जलकर खाक हो गए। आग इतनी भीषण थी कि आधी रात तक धधकती रही। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद एहतियातन प्रोडक्शन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर….
Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 11:55 UTC