'UCC लागू करेंगे, घुसपैठिए चार शादी नहीं कर पाएंगे', असम चुनाव से पहले गरजे शाह - News Summed Up

'UCC लागू करेंगे, घुसपैठिए चार शादी नहीं कर पाएंगे', असम चुनाव से पहले गरजे शाह


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होता है, तो घुसपैठिए चार शादियां नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए विकास और शांति का वादा किया।अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा जिले के दूधनोई में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आदिवासी विकास के लिए एक पूरा रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाएं। शाह ने कहा कि यह विकास तभी पूरा हो पाएगा, जब भाजपा सरकार दोबारा बनेगी। आदिवासी समाज पर जोर अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में देश को पहली बार एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने इतिहास रचा है, जो कांग्रेस नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी साफ किया कि यूसीसी लागू होने पर आदिवासी क्षेत्रों को इससे बाहर रखा जाएगा, ताकि उनकी परंपराओं पर असर न पड़े।अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेघालय के गारो हिल्स इलाके में घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश की, जिससे वहां तनाव पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को फिर से मौका मिला, तो राज्य से घुसपैठ को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा और ऐसे लोगों को वापस भेजा जाएगा।


Source: Dainik Jagran April 03, 2026 13:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */