UNSC में होर्मुज प्रस्ताव पर मतदान स्थगित, चीन और रूस के विरोध के बाद लिया गया फैसला - News Summed Up

UNSC में होर्मुज प्रस्ताव पर मतदान स्थगित, चीन और रूस के विरोध के बाद लिया गया फैसला


रॉयटर, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा के लिए बहरीन की तरफ से लाए गए एक प्रस्ताव पर अब मतदान शनिवार को नहीं बल्कि अगले सप्ताह के लिए टाल दिया है। राजनयिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।बैठक पहले शुक्रवार को निर्धारित थी, जिसे बाद में शनिवार के लिए टाल दिया गया, और अब इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है। यह बार-बार स्थगन प्रस्ताव के मसौदे पर चल रही गहन चर्चाओं को दर्शाता है। चीन और रूस के विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है।परिषद की वर्तमान अध्यक्ष बहरीन ने गुरुवार को एक संशोधित मसौदा तैयार किया, जिसमें रणनीतिक जलमार्ग पर जहाजों की सुरक्षा के लिए कम से कम छह महीने तक या परिषद के किसी अन्य निर्णय तक सभी आवश्यक रक्षात्मक उपायों को अधिकृत किया गया है। यह मसौदा पहले के संस्करण से नरम किया गया है, जिसमें बाध्यकारी प्रवर्तन संबंधी भाषा को हटा दिया गया है।दो राजनायिकों ने बताया कि इस समय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहे बहरीन ने एक मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपायों की अनुमति देने की बात है। रॉयटर ने मसौदा के हवाले से बताया कि इन उपायों को कम से कम छह महीने के लिए अनुमति देने का प्रस्ताव है। हालांकि गुरुवार सुबह सुरक्षा परिषद में चीन के यूएन प्रतिनिधि फू कोंग ने बल प्रयोग की अनुमति देने के कदम का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से निश्चित रूप से स्थिति और बिगड़ जाएगी और गंभीर परिणाम होंगे।


Source: Dainik Jagran April 04, 2026 00:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */