खास बातें यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से कुल 5,806,922 छात्र देंगे परीक्षा 8,354 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैंउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी. हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 31,95,603 विद्यार्थी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26,11,319 विद्यार्थी शामिल होंगे. परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि इन परीक्षाओं के लिए कुल 8,354 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेंगे. उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्रों का केंद्रवार बंडल बनाया गया है. श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा कुल 14 कार्य दिवसों में पूरी होकर 28 फरवरी 2019 को संपन्न होंगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा कुल 16 कार्य दिवसों में पूरी होकर दो मार्च को संपन्न होंगी.
Source: NDTV February 06, 2019 23:26 UTC