UP Top News Today: राजनाथ सिंह और योगी देंगे ग्रीन कॉरिडोर की सौगात, यूपी में एलपीजी किल्लत से हाहाकार - News Summed Up

UP Top News Today: राजनाथ सिंह और योगी देंगे ग्रीन कॉरिडोर की सौगात, यूपी में एलपीजी किल्लत से हाहाकार


UP Top News Today: लखनऊ को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वहीं, यूपी में एलपीजी की किल्लत से हाहाकार मचा है। रेस्टोरेंट में डीजल चूल्हे तैयार किए जा रहे। बाजार में इंडक्शन और ओवन का स्टॉक खत्म हो रहा है।UP Top News Today 13 March 2026: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूलेलाल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे, जबकि तीसरे और चौथे चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी होगा। इस ग्रीन कॉरिडोर से राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।लखनऊ में एलपीजी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गैस कंपनियों का सर्वर ठप होने और केवाईसी अनिवार्यता के कारण बुकिंग व डिलीवरी प्रभावित है। कई गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगीं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ होटल, ढाबे और टिफिन सर्विस भी संकट में हैं।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज लखनऊ को आज मिलेगी बड़ी सौगात, राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण लखनऊ को ट्रैफिक समस्या को बड़ी राहत मिलने जा रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे, जबकि तीसरे और चौथे चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी होगा।LPG Crisis: एलपीजी की किल्लत से डीजल चूल्हे तैयार, बाजार में इंडक्शन और ओवन का स्टॉक खत्म यूपी की राजधानी लखनऊ में एलपीजी की किल्लत से हाहाकार मचा है। गुरुवार को गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ रही, लेकिन कंपनियों का सर्वर ठप होने और केवाईसी की अनिवार्यता से बुकिंग और डिलीवरी ठप हो गई।UP Weather: अगले दो दिन भीषण गर्मी फिर बारिश के आसार, 50 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं होली के बाद से यूपी में गर्मी ने तेवर दिखना शुरू कर दिया था। दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। भीषण गर्मी अभी से लोगों को परेशान करने लगी है। गुरुवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से मौसम में परिवर्तन के संकेत हैं।राम मंदिर में सात दिवसीय अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू, राष्ट्रपति के आगमन पर होगी पूर्णाहुति श्रीराम मंदिर के दूसरे तल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के यजमानत्व में 19 मार्च को स्थापित होने वाले श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो गया।594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार, इस महीने से दौड़ेंगी गाड़ियां गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। सीएम योगी की ओर से दो दिन पूर्व दिए गए कड़े निर्देशों के बाद यूपीडा के अधिकारियों ने उद्घाटन की तैयारियों को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। तैयारी हो रही है कि अप्रैल-मई में उद्घाटन हो जाए।मां ने चार महीने के बेटे को मार डाला, नुकीली ईंट से हत्या कर लकड़ियों में छिपाया शव यूपी के प्रयागराज में सरायममरेज के पिलखिनी गांव में बुधवार शाम ऐसी ही सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने चार माह के बेटे को नुकीली ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद उसने बच्चे के शव को लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया।अलविदा की नमाज को लेकर हाईअलर्ट के बीच लखनऊ में रूट डायवर्ट, देखें कहां रास्ते बंद ईरान और इजरायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी, एडीजी को निर्देश जारी किए हैं।शोहदों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, भाई को फोन कर बोले- रेप कर दिया है संभल में किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पीड़िता के चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।बदायूं डबल मर्डर में पुलिस की बड़ी लापरवाही! एक महीने पहले दी गई थी धमकी की शिकायत बदायूं में एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर की दिनदहाड़े तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, एक महीने पहले ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने ऐक्शन नहीं लिया था।इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मिलती थी केजीएमयू की डिग्री, आधुनिक चिकित्सा शिक्षा को किया मजबूत पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के बीच रहा ऐतिहासिक संबंध, जो आज भी शिक्षा जगत में गौरव के साथ याद किया जाता है।


Source: NDTV March 13, 2026 12:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */