UP Top News Today: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, मट्ठा पीने से 24 बच्चे बीमार - News Summed Up

UP Top News Today: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, मट्ठा पीने से 24 बच्चे बीमार


Yogi janta DarbarUP Top News Today: गोरखपुर में जनता दरबार में सीएम योगी ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। रायबरेली में एक भैंस ने बच्चा दिया था। गांव में एक रस्म है कि भैंस के बच्चा देने पर पहली बार उसके दूध से बना मट्ठा छोटे बच्चों को पिलाया जाता है। इसी के चलते गांव के दो दर्जन से ज्यादा छोटे बच्चों को मट्ठा पिलाया गया था। इसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई।2 Apr 2026, 01:57:30 PM IST गौतम अदाणी ने राम मंदिर में किया दर्शन अदाणी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अदाणी ने अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किए।परिवार समेत दर्शन पूजन कर वह लखनऊ के लिए हुए रवाना हो गए। दर्शन पूजन कर उन्होंने कहा कि आज जो मुझे और मेरे परिवार को प्रभु श्री राम का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मेरे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सत्य, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर ऐसे ही बना रहे। और हमारा देश ऐसे ही निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे।2 Apr 2026, 01:55:19 PM IST मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार, चार एंबुलेंस से पहुंचाए गए अस्पताल रायबरेली में कोतवाली क्षेत्र के पूरे रुद्र के मजरा मटका गांव में मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। उन्हें पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें एक ही परिवार के सात बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार होने से गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है। सलोन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को बदहजमी और गैस्ट्रो की समस्या थी। सीएचसी में समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था।2 Apr 2026, 01:53:49 PM IST संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्धा घर के अंदर मृत अवस्था में मिली। वृद्धा की बेटियों ने अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केवलापुर गांव निवासी शिव प्यारी (60) पत्नी तेज नारायण गुरुवार की सुबह घर में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उनके मुंह से खून निकल रहा था। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। ससुराल से अपने मायके पहुंची मृतक की बेटियों ने अपने ही सगे भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।2 Apr 2026, 01:51:41 PM IST बेटी के घर झगड़ा सुलझाने जा रही मां की हादसे में मौत रायबरेली के डीह में बेटी के घर का झगड़ा सुलझाने जा रही परशदेपुर निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना से बेटी के घर में कोहराम मच गया। परशदेपुर वार्ड-2 के मोहल्ला महावीरन निवासी महिला की बेटी के घर बुधवार रात झगड़ा हो गया। परिजनों ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेटी की हालत गंभीर है और वह डीह सीएचसी में भर्ती है। इसपर गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे महिला डीह सीएचसी के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।2 Apr 2026, 12:38:30 PM IST सड़क किनारे बाइक सवार का शव मिलने से मचा हड़कंप अमेठी में मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामों-भादर मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक बाइक सवार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आजाद नगर और टिकरी चौराहे के बीच की बताई जा रही है, जहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मुंशीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान शिवगंज, घाटमपुर निवासी 38 वर्षीय हृदय राम चौहान पुत्र सीताराम चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार शाम करीब आठ बजे प्लेटिना बाइक से घर से निकले थे। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।2 Apr 2026, 12:28:00 PM IST रात में वाहनों पर पत्थरबाजी से दहशत, पुलिस के हाथ खाली गोंडा में नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अराजकतत्वों का आतंक शुरू हो गया। बेखौफ लोग रात के अंधेरे में गाड़ियों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। इससे राहगीरों में दहशत है। मंगलवार और बुधवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने चलती गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाकर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। अचानक हुए इस हमले से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और लोग भागने को मजबूर हो गए। घटना के बाद पीड़ित चालक कोल्हमपुर चौकी पहुंचे और प्रभारी उमेश सिंह को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। रात में इस मार्ग से गुजरने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।2 Apr 2026, 11:36:43 AM IST ट्रेन की चपेट में आए जीआरपी सिपाही की हालत स्थिर, एसपी ने दिए जांच के आदेश गोण्डा में रेलवे स्टेशन पर बीते मंगलवार देर रात आरोपी का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आए जीआरपी का जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सिपाही का इलाज चल रहा है।


Source: NDTV April 02, 2026 04:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */