Hindi NewsInternationalThe Pandemic Led To Biggest Drop In U.S. Life Expectancy Since World War Second Study FindingsUS पर कोरोना का चौंकाने वाला असर: पिछले दो साल में अमेरिकियों की औसत उम्र करीब 2 साल घट गई, 82 साल बाद ऐसी गिरावटएक घंटा पहलेकॉपी लिंकब्रिटिश मेडिकल जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 2018 से 2020 के बीच अमेरिकियों की औसत उम्र करीब 2 साल तक घट गई है। रिसर्च में बताया गया है कि उम्र घटने की सबसे बड़ी वजह कोरोना महामारी है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि श्वेत अमेरिकियों के मुकाबले अश्वेतों और लैटिन अमेरिकियों में ये गिरावट ज्यादा देखी गई है।रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में अमेरिकियों की औसत उम्र 78.7 यानी करीब 79 साल थी। 2020 में ये घटकर 76.9 साल रह गई। इस स्टडी के ऑथर वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के स्टीवन वूल्फ हैं। ये स्टडी नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स के डेटा पर आधारित है। वूल्फ ने कहा कि वर्ल्ड वार-2 के बाद यानी 82 साल बाद अमेरिकियों की औसत उम्र में इतनी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।अमेरिकियों की औसत उम्र घटने की 4 प्रमुख वजहें1. अमेरिका में कोरोना से 6 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं, इसका असर औसत उम्र पर पड़ा।2. हेल्थ केयर सुविधाओं और लंबी बीमारी के मैनेजमेंट का बिखर जाना।3. जहां लोग डिसऑर्डर और अवसाद से गुजर रहे हों, वहां स्वास्थ्य सुविधाओं की क्राइसिस। संभव है उन्हें वो मदद नहीं मिली, जो मिलनी चाहिए थी।4. सुविधाओं तक पहुंच न होना और महामारी के दौरान रुकावटें आने जैसे कारणों ने कुछ अमेरिकियों पर दूसरों के मुकाबले ज्यादा असर डाला।अश्वेतों और लैटिन अमेरिकियों पर ज्यादा असरस्टडी के मुताबिक, अश्वेत अमेरिकियों की मृत्यु दर श्वेत अमेरिकियों के मुकाबले दोगुनी ज्यादा थी। अफ्रीकी अमेरिकियों की औसत उम्र करीब 3.3 साल तक घटी, जबकि लैटिन अमेरिकियों की उम्र में ये गिरावट 3.9 साल रही। दूसरे देशों में भी औसत उम्र में गिरावट आई है। ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस, इजराइल, नीदरलैंड और ब्रिटेन में भी गिरावट दर्ज की गई, पर ये .22 साल थी, जबकि अमेरिका में ये करीब 2 साल है।स्टडी के बाद अमेरिकी नस्लवाद पर तीखे बयान
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 15:25 UTC