Ujjain Accident : देवास रोड पर ट्रैक्टर और आयशर वाहन की भिड़ंत दो युवकों की मौत - News Summed Up

Ujjain Accident : देवास रोड पर ट्रैक्टर और आयशर वाहन की भिड़ंत दो युवकों की मौत


Ujjain Accident : देवास रोड पर ट्रैक्टर और आयशर वाहन की भिड़ंत, दो युवकों की मौतUjjain Accident : उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि। देवास रोड पर पालखंदा के समीप रविवार रात को ट्रैक्टर व आयशर वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई।नरवर पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात को पालखंदा के समीप देवास की ओर से आ रहे ट्रैक्टर व उज्जैन की ओर से जा रहे आयशर वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार शैलेंद्र तथा उसका साथी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को गांव के रहवासियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी काम से देवास ट्रैक्टर लेकर गए थे।देर शाम वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस आरोपित आयशर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।Posted By: Hemant Kumar Upadhyay


Source: Dainik Jagran July 10, 2023 05:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */