Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 7 आईपीओ, सबसे सस्ता शेयर कितने का? इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादा - News Summed Up

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 7 आईपीओ, सबसे सस्ता शेयर कितने का? इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादा


नई दिल्ली। अगले हफ्ते शेयर बाजार में 7 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 एसएमई और 3 मेनबोर्ड के आईपीओ शामिल होंगे। जो कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च करेंगी, उनमें एमियाक टेक्नोलॉजीज, विविड इलेक्ट्रोमेक, पावरिका, अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स), साई पैरेंटरल, हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और टिपको इंजीनियरिंग इंडिया शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें कि किसका GMP कितना है।Tipco Engineering India IPO टिपको इंजीनियरिंग का आईपीओ सोमवार 23 मार्च को खुलेगा और 25 मार्च को बंद होगा। एसएमई कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 84-89 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 0 है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।Highness Microelectronics IPO हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। एसएमई कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 114-120 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 13 रुपये चल रहा है।Sai Parenteral's IPO साई पैरेंटरल का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। मेनबोर्ड कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 372-392 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 38 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 0 है।Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) IPO साई पैरेंटरल का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। मेनबोर्ड कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 201-212 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 70 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 6 रुपये है।Powerica IPO Powerica का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। मेनबोर्ड कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 375-395 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 37 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 6 रुपये है।


Source: Dainik Jagran March 22, 2026 07:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */