Uttarakhand Days 10 Top News - News Summed Up

Uttarakhand Days 10 Top News


उत्तराखंड दिनभर, 10 बड़ी खबरें: बुल्लेशाह की मजार तोड़ने पर बवाल, महामंडलेश्वर को यूपी बॉर्डर पर रोका, गुलदार ने परिवार के सामने बच्ची को उठायादेहरादून 1 दिन पहलेLoading advertisement...नमस्कार,Loading advertisement...आज की सबसे बड़ी मसूरी से है जहां पर बुल्लेशाह की मजार तोड़ने पर 3 लोगों पर एफआईआर हो गई है, मजार को तोड़ने वाले हिंदू संगठन ने मांग की है की दोबारा मजार बनी तो वहां मंदिर भी बनवाएंगे। वहीं, दूसरी खबर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज से जुड़ी है, जिन्हें उत्तराखंड पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर ही रोक लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, उत्तराखंड दिनभर में क्या कुछ खास रहा…पहले टॉप 3 खबरें...1. मसूरी में मजार तोड़ी, दानपात्र-चांदी के सामान चोरी का दावादेहरादून के मसूरी में सूफी कवि बाबा बुल्लेशाह के नाम से बनी मजार को अज्ञात लोगों ने जूते पहनकर हथौड़े से तोड़ दिया। समिति की शिकायत पर रविवार को 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। समिति का दावा है कि मजार से दानपात्र, चांदी का मुकुट और चांदी के दीए भी चोरी किए गए। तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं। एसडीएम राहुल आनंद ने बताया मजार वाइनबर्ग एलन स्कूल की निजी भूमि पर थी। (पढ़ें पूरी खबर)2. यूपी बॉर्डर पर रोका काफिला, हरिद्वार नहीं घुसने दियायति नरसिंहानंद गिरी महाराज को पुलिस ने हरिद्वार आने से रोक दिया। उत्तराखंड पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर उनके काफिले को राज्य में एंट्री नहीं दी। वे हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर प्रस्तावित एक दिवसीय सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नरसिंहानंद डॉ. उदिता त्यागी और शिष्यों के साथ पहुंचे थे और उन्होंने UGC कानून के खिलाफ विरोध की बात कही। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रोकने पर उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। (पढ़ें पूरी खबर)3. बर्फ में फिसली पर्यटक कार, 10 मीटर खाई में गिरीअल्मोड़ा-जागेश्वर मार्ग पर बर्फबारी के कारण एक पर्यटक कार बेकाबू होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा तब हुआ, जब वृद्ध जागेश्वर के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के बरेली लौट रहा एक परिवार कार से जा रहा था। वाहन में सवार 5 पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं, सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। प्रशासन ने बर्फबारी में पहाड़ी रास्तों पर विशेष सावधानी से यात्रा करने की अपील की है। (पढ़ें पूरी खबर)10.


Source: Dainik Bhaskar January 25, 2026 13:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */