₹12 हजार घूस लेते रंगे हाथ उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार:किच्छा उद्यान केंद्र में तैनात निरीक्षक को घूस लेते दबोचा।हल्द्वानी की विजिलेंस की टीम ने ऊधम सिंह नगर के किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप. जानकारी के मुताबिक, एक लकड़ी के ठेकेदार ने विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे हैं। इन पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए उसने आवेदन किया था।16 पेड़ों को काटने के लिए मांगे रुपएशिकायतकर्ता का आरोप था कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे, जो हल्द्वानी का निवासी है, ने 16 पेड़ों को काटने की अनुमति जारी करने के बदले 12,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान ने तत्काल एक ट्रैप टीम का गठन किया। योजना के अनुसार, जैसे ही ठेकेदार ने उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12,000 रुपए दिए, ट्रैप टीम ने उसे किच्छा स्थित उसके दफ्तर से ही धर दबोचा।ट्रैप टीम को मिला नकद पुरस्कारआरोपी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद उसे थाना सतर्कता अधिष्ठान ले जाया गया। निदेशक सतर्कता डॉ. मुरूगेशन ने इस सफल ऑपरेशन के लिए ट्रैप टीम की सराहना की और उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 10:49 UTC