Uttarakhand Weather: आज फिर करवट ले सकता है मौसम, पांच जिलों में बर्फबारी का अलर्ट - News Summed Up

Uttarakhand Weather: आज फिर करवट ले सकता है मौसम, पांच जिलों में बर्फबारी का अलर्ट


जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आज पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।


Source: NDTV February 11, 2026 17:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */