Uttarakhand Weather: Snowfall Alert - News Summed Up

Uttarakhand Weather: Snowfall Alert


उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश की संभावना:कल 7 जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई। तस्वीर चंपावत की है।उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों. हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले यानी गुरुवार को 7 जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई। इनमें रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और चमोली शामिल हैं।रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में तेज बारिश हुई, वहीं पिथौरागढ़ के धारचूला में धूप के साथ हल्की बारिश हुई। नैनीताल शहर में बूंदाबांदी और अल्मोड़ा के नगर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।पहाड़ों दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद धुंध छाई। तस्वीर अल्मोड़ा की है।देहरादून में बादल छाए रहेंगेदेहरादून में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक महसूस हो सकती है।9 अप्रैल को प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) रहाशहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान देहरादून 27.4 11.5 पंतनगर 28.4 9.8 मुक्तेश्वर 13.6 1.4 टिहरी 15.4 3.0अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम11 अप्रैल- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जना के साथ 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।12 अप्रैल- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गर्जना के आसार हैं। साथ ही, 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है। इसके विपरीत, राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।13 अप्रैल- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे पहाड़ों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।वहीं, राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।


Source: Dainik Bhaskar April 10, 2026 00:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */