VIDEO : छिंदवाड़ा में हटाया अतिक्रमण, आधा दर्जन दुकानों पर हुई कारवाई - News Summed Up

VIDEO : छिंदवाड़ा में हटाया अतिक्रमण, आधा दर्जन दुकानों पर हुई कारवाई


VIDEO : छिंदवाड़ा में हटाया अतिक्रमण, आधा दर्जन दुकानों पर हुई कारवाईVIDEO : छिंदवाड़ा। बुधवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर बड़ी कारवाई करते हुए खजरी रोड के सामने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान आधा दर्जन दुकानें प्रभावित हुई। खजरी रोड पर राय बेकरी, अमन इंटरप्राइजेज, भारत मेवाड़ और अन्य दुकानदारों ने अवैध रूप से छिंदवाड़ा खजरी मुख्य मार्ग के किनारे शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था और अवैध रूप से कुछ इस पर अतिक्रमण कर दुकान संचालित कर रहे थे।इसकी शिकायत पिछले दिनों कृपाशंकर सूर्यवंशी और अन्य लोगों के द्वारा की गई थी जनसुनवाई में की गई। इस शिकायत के बाद कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने तात्कालिक तौर पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को आज हटा दिया।प्रशासनिक स्तर पर सभी दुकानदारों को अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी तामील किया गया था। एसडीएम अतुल सिंह के मुताबिक नोटिस के बाद भी उक्त दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसके चलते आज यह अतिक्रमण हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरा नगर निगम कमिश्नर राहुल सिंह एडीएम एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।Posted By: Hemant Kumar Upadhyay


Source: Dainik Jagran November 02, 2022 22:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */