Vande Bharat Campaign: लौटेंगे वतन, आज से वायु मार्ग के साथ समुद्री मार्ग भी हुआ एक्‍टिव - News Summed Up

Vande Bharat Campaign: लौटेंगे वतन, आज से वायु मार्ग के साथ समुद्री मार्ग भी हुआ एक्‍टिव


Vande Bharat Campaign: लौटेंगे वतन, आज से वायु मार्ग के साथ समुद्री मार्ग भी हुआ एक्‍टिवनई दिल्‍ली, जेएनएन। ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत गुरुवार, 7 मई से दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को लाने का काम शुरू हो रहा है। नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत 13 देशों से 64 उड़ानों के जरिए करीब 14,800 भारतीय नागरिकों को लाया जाएगा।अबू धाबी एयरपोर्ट पर केरल के नागरिकसंयुक्‍त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में फंंसे केरल मूल के नागरिकों ने भारत सरकार के वंदे भारत मिशन की सराहना की। उड़ान के लिए अबू धाबी एयरपोर्ट पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों ने भारतीय दूतावास का आभार व्‍यक्‍त किया और धन्‍यवाद कहा।मालदीव से लौटेंगे 2000 भारतीयमालदीव में भारतीय दूत सुजय सुधीर (Sunjay Sudhir) ने कहा, 'यह मालदीव के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निकासी अभियान है जो अगले कुछ दिनों तक चलेगा। मालदीव में फंसे 2000 भारतीय नागरिको के लिए समुद्र सेतु ऑपरेशन की शुरुआत करने वाले भारतीय नेवी के प्रति मैं आभारी हूं।' उन्‍होंने आगे बताया, 'निकासी की यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में केरल के कोच्‍चि (Kochi, Kerala) और दूसरे चरण में थूथुकुडी (Thoothukudi, Tamil Nadu)' के लिए निर्धारित है। यहां फंसे भारतीयों के लिए यह बड़ी राहत है।'मालदीव पहुंचा आइएनएस जलाश्‍ववतन वापसी के लिए सरकार ने वायु मार्ग के साथ जल मार्ग का भी उपयोग किया है। इस क्रम में आज से शुरू हुए समुद्र सेतु अभियान के पहले चरण में आइएनएस जलाश्‍व (INS Jalashwa) माले पोर्ट पहुंच गया है, ताकि मालदीव (Maldives) में लॉकडाउन के कारण फंसे भारतीयों को अपने देश ला सके।' यह जानकारी मालदीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने दी है।अबू धाबी से आज लौटेंगे अपने वतनअबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 179 भारतीयों को लेकर आज रात 9 बजकर 40 मिनट पर कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद इन्‍हें क्‍वारंटाइन सेंटर में ले जाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्वारंटाइन उनके घरों में होगा। इसमें सवार 179 यात्रियों में से त्रिशूर जिले के 73, एर्नाकुलम के 25, मलप्पुरम के 23, अलाप्पुझा के 15, पलक्कड़ के 13, कोट्टायम के 13 और पठानमथिट्टा से 8 यात्री शामिल हैं।सरकार द्वारा अपने नागरिकों को स्‍वदेश लाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत भारत से विमानों को अमेरिका (US), फिलीपींस (Philippines), सिंगापुर (Singapore), बांग्‍लादेश (Bangladesh), संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE), यूनाइटेड किंगडम (UK), सऊदी अरब (Saudi Arabia), कतर (Qatar), सिंगापुर (Singapore), ओमान ( Oman), बहरीन (Bahrain) और कुवैत (Kuwait) भेजा जा रहा है।ऐलान के बाद क्रैश हो गई थी साइटजैसे ही केंद्र सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों के वतन वापसी का ऐलान किया वैसे ही नागर विमानन मंत्रालय की वेबसाइट पर इतना अधिक लोड हुआ कि बुधवार दोपहर को यह क्रैश हो गई। भारत सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को 7 से 13 मई के बीच 64 उड़ानों के जरिए स्वदेश लाने का ऐलान 5 मई को किया।ये है किराए की लिस्‍टइस क्रम में कमर्शियल उड़ानों के अनुसार किराया तय किया गया है। शिकागो (Chicago), सैन फ्रांसिस्‍को (San Francisco), नेवार्क (Newark) और वॉशिंगटन (Washington) से आने वाले प्रत्‍येक यात्री को करीब 1 लाख रुपये का भुगतान टिकट के लिए करना होगा। वहीं, लंदन से मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और नई दिल्‍ली के लिए हर व्‍यक्‍ति को 50,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा दुबई से आने वालों को 13,000 रुपये और अबू धाबी से वतन वापस आने वाले हर व्‍यक्‍ति को 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा। सिंगापुर और मलेशिया से लौटने वालों को 20,000 रुपये के किराए का भुगतान करना है।इस क्रम में पायलटों और क्रू मेंबरों की कोविड-19 के लिए टेस्‍ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट में देरी की वजह से अमेरिका और ब्रिटेन की उड़ान एक दिन के लिए टल गई है।Posted By: Monika Minalडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran May 07, 2020 06:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */