Varanasi news: निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन - News Summed Up

Varanasi news: निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन


वाराणसी (ब्यूरो)। वाराणसी के अरुणोदय होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र (सामने घाट, लंका) में होम्योपैथी के जनक डॉ। सैमुअल हैनिमन की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह दिन पूरे विश्व मेंविश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य डॉ। हैनिमन के पदचिन्हों पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों तक सुरक्षित और प्रभावी होम्योपैथिक उपचार पहुंचाना व लोगों में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता फैलाना है।इस शिविर में डॉ। अरुण कुमार सिंह, डॉ। प्रीति सिंह, डॉ। सनत जायसवाल, डॉ। शिव कुमार पटेल ने अपनी नि:स्वार्थ सेवाएं प्रदान किया। डॉ। सैमुअल हैनिमन ने चिकित्सा पद्धति में Similia Similibus Curentur (समान से समान की चिकित्सा) का सिद्धांत दिया था।उनकी जयंती पर इस तरह के शिविर का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 15:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */