Vice Presidents In Jabalpur : उपराष्ट्रपति के आयोजन में 2,000 जवान संभालेंगे कमान - News Summed Up

Vice Presidents In Jabalpur : उपराष्ट्रपति के आयोजन में 2,000 जवान संभालेंगे कमान


Vice Presidents In Jabalpur : उपराष्ट्रपति के आयोजन में 2,000 जवान संभालेंगे कमानVice Presidents In Jabalpur : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उप राष्ट्रपति के प्रवास व उनकी सुरक्षा के संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा ने सोमवार को राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान साफ किया गया कि 2000 जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। बैठक में आरआरएस परिहार पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, तुषार कांत विद्यार्थी पुलिस अधीक्षक जबलपुर, साकेत प्रकाश पांडे, सेनानी छठवीं वाहिनी, सिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक (रेल) जबलपुर, रसना ठाकुर सेनानी दसवीं वाहिनी, सागर मौजूद रहे।यह भी पढ़ें : 6 Days Asanas Challenge: विश्व योग दिवस पर जागरण के खास चैलेंज में हों शामिल, ढेरों इनाम पाने का मौकाहर एक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देशबैठक में पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने सुरक्षा संबंधित जानकारियां साझा की। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल भेडाघाट, गौरी घाट व गैरिसन ग्राउंड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने किया और कर्मचारियों को हर एक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने स्थानीय राजपत्रित अधिकारियों सहित पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय किये गये लगभग 75 राजपत्रित अधिकारी व जिला सहित अन्य जिलों व बटालियन से उपलब्ध 2000 कर्मियों का बल लगाया गया है।Posted By: Dheeraj Bajpaih


Source: Dainik Jagran June 20, 2023 13:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */