Video : मध्‍य प्रदेश में रनवे पर फिसला विमान, दूसरी ओर दुबई-मुंबई की उड़ान में आरडीएक्स होने की कॉल, मचा हड़कंप - News Summed Up

Video : मध्‍य प्रदेश में रनवे पर फिसला विमान, दूसरी ओर दुबई-मुंबई की उड़ान में आरडीएक्स होने की कॉल, मचा हड़कंप


Video : मध्‍य प्रदेश में रनवे पर फिसला विमान, दूसरी ओर दुबई-मुंबई की उड़ान में आरडीएक्स होने की कॉल, मचा हड़कंपमध्य प्रदेश में सागर के ढाना इलाके में स्थित चाइम्स एविएशन अकादमी में अपराह्न करीब तीन बजे एक सेसना विमान रनवे से उतर गया। ट्रेनी महिला पायलट सुरक्षित है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।भोपाल/मुंबई, जेएनएन/एजेंसियां। सागर जिले के ढाना में स्थित हवाई पट्टी के निकट चाइम्स एविएशन का एक प्रशिक्षु विमान रनवे छोड़कर सड़क किनारे पहुंच गया। हादसा शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ। प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है जबकि प्रशिक्षक पायलट को मामूली चोट आई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके हादसे की जांच कराने की घोषणा की है। दुर्घटना तब हुई जब प्रशिक्षु पायलट इशिका शर्मा चाइम्स एविएशन का विमान रनवे पर उतार रही थीं।#WATCH | Madhya Pradesh: A Cessna aircraft strayed off the runway at around 3 pm at Chimes Aviation Academy situated in the Dhana area of Sagar pic.twitter.com/vAQcBZZkSsआरडीएक्स की मौजूदगी की कॉल से सनसनीवहीं मुंबई ने बताया कि दुबई-मुंबई की उड़ान में आरडीएक्स की मौजूदगी के बारे में एक फोन आया। कॉल के बाद मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। हालांकि विमान की जांच की गई तो कुछ नहीं मिला। जांच के बाद यह फर्जी कॉल निकली...विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्तइसी दौरान विमान अनियंत्रित होकर रनवे छोड़कर सागर-रहली मार्ग पर जा पहुंचा और सड़क किनारे गिर गया। हादसे की खबर मिलते मौके पर चाइम्स के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विमान को ढंक दिया है। प्रशिक्षु इशिका शर्मा ठीक हैं। उनके साथ चल रहे पायलट को मामूली चोट आई है लेकिन विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएंकरीब दो साल पहले यहां पर एक प्रशिक्षु विमान कोहरे के कारण लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिर गया था। इसमें प्रशिक्षक व प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई थी। करीब 10 साल पहले भी एक विमान सागर से जबलपुर प्रशिक्षु उड़ान के दौरान जबलपुर के बरगी डैम में गिर गया था।हादसे की होगी जांचढाना हवाई पट्टी पर जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह ट्रेनी विमान है। हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सागर में चाइम्स एविएशन अकादमी से संबंधित एक सेसना विमान (सोलो फ्लाइट) के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली है। सौभाग्य से ट्रेनी पायलट सुरक्षित है। सिंधिया (Union Civil Aviation Minister) ने कहा कि हम एक जांच दल को घटनास्थल पर भेज रहे हैं।पहले भी मिलती रही हैं ध‍मकियांउल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर को फोन करके भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट से विमान हाईजैक करने की धमकी दी गई थी। इस फोन कॉल के बाद दोनों एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रैस करते हुए शुजालपुर से एक युवक को हिरासत में लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विमानों की लैंडिंग एवं टेकऑफ के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।


Source: Dainik Jagran July 17, 2021 12:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */