Video में देखिए मगरमच्छ ने कैसे किया कुत्ते का शिकार: 18 सेकंड में कुत्ते को अपने जबड़े में दबोचा, फिर नदी की गहराइयों में ले गया - News Summed Up

Video में देखिए मगरमच्छ ने कैसे किया कुत्ते का शिकार: 18 सेकंड में कुत्ते को अपने जबड़े में दबोचा, फिर नदी की गहराइयों में ले गया


Hindi NewsLocalRajasthanKotaKota,rajastah, Crocodile Shows Agility In Water, Dog Hunted In 18 SecondsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपVideo में देखिए मगरमच्छ ने कैसे किया कुत्ते का शिकार: 18 सेकंड में कुत्ते को अपने जबड़े में दबोचा, फिर नदी की गहराइयों में ले गयामगरमच्छ बहुत फुर्ती और शांति के साथ शिकार की ओर बढ़ता आयाशहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक मगरमच्छ चंद सेकेंड में ही कुत्ते का शिकार करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में घटना रावतभाटा राणा प्रताप सागर डैम की बताई जा रही है। जहां नदी के किनारे भोजन की तलाश में आए कुत्ते को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में दबोच लिया और नदी के अंदर ले गया। मौके पर मौजूद युवकों ने सारा घटनाक्रम मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।इससे पहले भी कई बार चंबल के किनारे मगरमच्छ द्वारा जंगली जानवर भैंस बकरियों के शिकार के मामले सामने आ चुके हैं। अक्सर भोजन की तलाश में मगरमच्छ नदी किनारे घूमते देखें जाते रहे है।करीब आते ही मगरमच्छ में झपट्टा मार कुत्ते को जबड़े में दबोच लिया। पकड़ में आते ही मगरमच्छ, कुत्ते को पानी की गहराई में ले गया।खाने की तलाश में आया था मगरमच्छ27 सेकंड के वायरल वीडियो में भी सम्भवत: मगरमच्छ भोजन की तलाश में आया था। वहां पहले से ही नदी किनारे घूम रहे एक कुत्ते पर उसकी नजर पड़ी। मगरमच्छ ने दूर से ही कुत्ते के शिकार का इरादा बना लिया। कुत्ता इस खतरे से अनजान था। मगरमच्छ बहुत फुर्ती और शांति तरीके से शिकार की ओर बढ़ता आया। करीब आते ही मगरमच्छ में झपट्टा मार कुत्ते को जबड़े में दबोच लिया। पकड़ में आते ही मगरमच्छ, कुत्ते को पानी की गहराई में ले गया।पहली बार सामने आया वीडियोस्थानीय लोगों की माने तो नदी किनारे मगरमच्छ अक्सर जानवरों का शिकार करता रहता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि ये घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली। जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 10:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */