Video: यंग सिंगर ध्वनि भानुशाली का नया म्यूजिक वीडियो करेगा इंस्पायर - News Summed Up

Video: यंग सिंगर ध्वनि भानुशाली का नया म्यूजिक वीडियो करेगा इंस्पायर


मुंबई। यंग सिंगर ध्वनि भानुशाली अपने पहले म्यूजिक वीडियो से मशहूर हो चुकी हैं। साथ ही उनके द्वारा गाया गया गीत दिलबर लोगों की जुबा पर है। ध्वनि पहला म्यूजिक वीडियो ''लेजा रे'' काफी हिट रहा और इसको दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। अब ध्वनि अपने दूसरे सिंगल म्यूजिक वीडियो के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों में दस्तक दे रही हैं।दरअसल, ध्वनि भानुशाली का नया म्यूजिक वीडियो ''मैं तेरी हूं'' रिलीज कर दिया गया। यू ट्यूब पर जैसे ही इस म्यूजिक वीडियो को अपलोड किया गया है लगातार व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। ध्वनि का यह दूसरा म्यूजिक वीडियो है जिसमें वे ऐसे आर्टिस्ट को इंस्पायर करती नजर आ रही हैं जिनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग नहीं है या फिर उनमें टेलेंट तो है लेकिन उन्हें प्लेटफॉर्म नहीं मिलता। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके वीडियो सॉन्ग को देखा जा सकता है -इस म्यूजिक वीडियो में ध्वनि ने अपने पहले वीडियो की तरह खुद एक्ट किया है। इस गीत के म्यूजिक को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। प्रिया सरइया ने गीत को लिखा है। गीत को राधिका राव और विनय सपरू ने डायरेक्ट किया है।यह भी पढ़ें: कंगना की झांसी की लड़ाई बहुत हुई, अब टीवी पर झांसी के नये युद्ध का आरंभआपको बता दें कि, इस साल रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में गीत दिलबर सुपरहिट रहा। यह भी पुरानी गीत का रीक्रिएटेड वर्जन था। इस गीत को आवाज नेहा कक्कड़, इक्का सिंह और ध्वनि भानुशाली ने दी थी। यह ध्वनि का अभी तक का सबसे बेहतरीन गीत रहा है। इससे पहले वे अकाउस्टिक वर्जन में रिलीज हुए कई बॉलीवुड गीतों को आवाज दे चुकी हैं। बताते चलें कि, 19 साल की ध्वनि मैनेजमेंट कोर्स कर रही हैं। उन्होंने हिमेश रेशमिया द्वारा हुए एक गेट-टुगेदर इवेंट में पहली बार गाना गाया था। उस समय उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया था। और आज वे युवा दिलों की धड़कन हैं।Posted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */