Weather Jharkhand: अधिकतम इलाकों में छाए रहेंगे बादल, कुछ जगहों पर बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल - News Summed Up

Weather Jharkhand: अधिकतम इलाकों में छाए रहेंगे बादल, कुछ जगहों पर बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल


रांची, जागरण डिजिटल डेस्क: भारी बारिश के बाद झारखंड के अधिकतम इलाकों में पिछले दो तीन दिनों में लोगों ने उमस भरी गर्मी का सामना किया। आज भी राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों के मुताबिक, आज झारखंड के अधिकतम इलाकों बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।जमशेदपुर के मौसम का हालचाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में भी आज यानि कि रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे। हालांकि, शाम के समय वज्रपात के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है। आज चाईबासा में न्यूनतम 25 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।वहीं, जमशेदपुर में न्यूनतम 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। इसके अलावा, सरायकेला में आज लोगों को न्यूनतम 26 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस झेलना पड़ेगा।कोडरमा के मौसम का हालअगर कोडरमा की बात करें तो यहां आज दिन में धूप निकलेगी। बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आज कोडरमा का न्यूनतम 26 और अधिकतम तापमान 30 सेलसियस रहने की संभावना है।गढ़वा के मौसम का हालगढ़वा में शनिवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बारिश होने से लोगों ने सावन माह में उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश से सुख रहे धान, मक्का, अरहर व तिल के फसल में जान आई।आज भी यहां के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। वहीं, राज्य में आज किसी भी जगह के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


Source: Dainik Jagran August 20, 2023 14:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */