जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कई जगहों पर मेघ गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।रविवार को उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की आशंका सामने आई है। वहीं, 31 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में, उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के Wather Forecast के अनुसार, 2 अप्रैल को दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में भी 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकता है। हालांकि 30 मार्च, 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है।तापमान में देखेगा उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार बदलते मौसम को देखते हुए रांची समेत राज्यभर में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि इसके बाद 24 घंटे में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।रांची का कैसा रहेगा हाल राजधानी रांची में भी मौसम का असर साफ दिखेगा। रविवार को रांची में कई हिस्सें में आंशिक बादल छाए मिले और 30 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। 31 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।1 अप्रैल को फिर मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि 2 अप्रैल को गरज वाले बादल बन सकते हैं। रांची में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और विशेषकर वज्रपात के समय खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर ओडिशा व झारखंड में सक्रिय रहेगा रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।
Source: Dainik Jagran March 30, 2026 07:00 UTC