Weather Update: बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत, 48 घंटे बाद आंधी के साथ बारिश का अलर्ट - News Summed Up

Weather Update: बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत, 48 घंटे बाद आंधी के साथ बारिश का अलर्ट


जागरण संवाददाता, पटना। बिहार का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।राजधानी सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। यह 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना रहा। ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आंधी-पानी की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के आसार हैं। इसके प्रभाव से 9 मार्च से लेकर 11 मार्च के बीच उत्तरी एवं दक्षिणी भागों के कुछ भागों में आंधी-पानी की चेतावनी है।9 मार्च को मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, 11 मार्च को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे। दिन में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के कारण मिट्टी की नमी में कमी आ रही है। ऐसे में गेहूं और अन्य रबी फसलों की जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई जारी रखें ताकि मिट्टी की नमी बने रहने के साथ गुणवत्ता प्रभावित न हो।


Source: Dainik Jagran March 07, 2026 12:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */