IMD released Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने यूपी, राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश पड़ने की आशंका जताई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है. पूरी मौसम की जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल पर नजर डालें...जनवरी के महीने में ठंड ने हालत खराब कर दी थीं, ऐसे में लोगों को यह गुंजाइश थी की फरवरी का महीना सुकून भरा होगा, लेकिन फरवरी के महीने की शुरुआत होते ही ठंड ने अपना जलवा दिखा ही दिया. बारिश होने की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने यूटर्न ले लिया है. मौसम विभाग IMD ने दिल्ली समेत 9 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते मौसम के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.
Source: Dainik Jagran February 03, 2026 06:15 UTC