morning news rinku Singh photo video - News Summed Up

morning news rinku Singh photo video


मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: शराब नीति केस- बरी होकर रो पड़े केजरीवाल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग, 300 मौतें; शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोकउत्तर प्रदेश 15 घंटे पहलेLoading advertisement...नमस्कार,Loading advertisement...कल की बड़ी खबर शराब नीति केस में केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने की रही। कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल रो पड़े। दूसरी बड़ी खबर पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग को लेकर रही। इसमें 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...PM मोदी गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे।पश्चिम बंगाल की फाइनल SIR लिस्ट पब्लिश होगी।Loading advertisement...📰 कल की बड़ी खबरें...1. दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट बोला- CBI ने साजिश की कहानी गढ़ीदिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर बयान देते समय अरविंद केजरीवाल रोने लगे। मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढाढस बंधाया।दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर बयान देते समय अरविंद केजरीवाल रोने लगे। मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढाढस बंधाया।शराब घोटाला केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले में कोई सबूत नहीं मिला। CBI ने साजिश गढ़ने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। हालांकि, कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए CBI ने हाईकोर्ट में अपील की है।केजरीवाल रो पड़े, कहा- मैं कट्टर ईमानदार: बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल रो पड़े। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं।केजरीवाल बोले- मोदी-शाह ने साजिश रची: केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेल में थे, लेकिन मोदी-शाह कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं।पढ़ें पूरी खबर…2. शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षितअदालत के फैसले के बाद शंकराचार्य ने बटुकों को गुलाल लगाकर रंगभरी एकादशी मनाई।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि फैसला आने तक अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। साथ ही शंकराचार्य को जांच में सहयोग करने को कहा।सरकारी वकील बोले- शंकराचार्य बहुत ताकतवर: राज्य सरकार के वकीलों ने जमानत का विरोध किया। कहा कि शंकराचार्य बहुत पावरफुल हैं। अगर बाहर रहे तो केस को प्रभावित करेंगे। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब मार्च के तीसरे हफ्ते में केस की सुनवाई होगी।पढ़ें पूरी खबर…3. पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष जारी, PAK बोला- 274 अफगान लड़ाके मारे, 400 से ज्यादा घायलपाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतो पर एयरस्ट्राइक की है।पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतो पर एयरस्ट्राइक की है।पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग में अब तक 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 500 से ज्यादा लोग घायल हैं ।पाकिस्तान ने 115 अफगानी टैंक तबाह करने का दावा किया है। साथ ही 274 अफगान लड़ाके मारे हैं। वहीं, तालिबान ने इस्लामाबाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने में हमले की बात कही है।दावा- तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट गिराया: अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।PAK ने 6 दिन पहले एयरस्ट्राइक की थी: पाकिस्तान ने 21 फरवरी की रात अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे, जिसमें 20 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए थे।पढ़ें पूरी खबर…4. क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; बड़े भाई ने दी मुखाग्निक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे।क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 60 साल की उम्र में लिवर कैंसर से निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। उनके बड़े भाई ने पिता को मुखाग्नि दी।पिता वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे: 24 फरवरी को उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हुई थी। तब उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, तब से वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे: एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी।उन्होंने बताया था;-परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। मैच खेलने के लिए पैसे लगते थे। घरवालों से मांगो तो कहते कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए मना करते थे, मम्मी सपोर्ट करती थीं।पढ़ें पूरी खबर…4.


Source: Dainik Bhaskar February 28, 2026 00:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */