2/5 निसान लीफनिसान मोटर कंपनी ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह अपनी इलेक्ट्रिक कार Leaf को इस साल भारतीय बाजार में उतार देगी। इंटरनैशनल मार्केट में उपलब्ध निसान लीफ एक बार चार्ज पर करीब 241 किलोमीटर चलती है। कंपनी ने कहा है कि यह खास दाम पर और केवल महानगरों में ही उपलब्ध होगी। शुरुआत में लीफ का लक्ष्य संस्थागत और सरकारी क्षेत्र पर है। इसके अलावा कुछ प्रभावशाली लोगों तक भी इसकी पहुंच होगी। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में आम जनता के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का लक्ष्य लेकर चलना मुश्किल है, क्योंकि इसकी लागत ऊंची है।
Source: Navbharat Times February 07, 2019 12:11 UTC