virushka: virat kohli and anushka sharma went for jungle visit share photo on twitter - जंगल घूमने पहुंचे विरुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर - News Summed Up

virushka: virat kohli and anushka sharma went for jungle visit share photo on twitter - जंगल घूमने पहुंचे विरुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर


mine @AnushkaSharma https://t.co/tR7oJSmtyp — Virat Kohli (@imVkohli) 1549363155000भारत और न्यू जीलैंड सीरीज के दौरान आराम पर गए कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी छुट्टियों का पुरजोर आनंद उठा रहे हैं। मंगलवार को विराट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी अनुष्का संग एक और तस्वीर शेयर की है। कुछ खबरों के मुताबिक विराट न्यू जीलैंड में ही अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। आज जो तस्वीर उन्होंने शेयर की उसमें वह अनुष्का के साथ जंगल में वॉक कर रहे हैं। विरुष्का की यह तस्वीर पीछे से क्लिक की गई है, जिसमें विराट अपनी धुन में चलते हुए दिख रहे हैं, जबकि अनुष्का चलते-चलते कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। विराट की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। टि्वटर पर कुछ ही देर में उनकी इस तस्वीर को 41 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। करीब ढाई हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं और करीब 1000 लोगों ने इस पर रीप्लीइ किया है।विराट की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा को दी गई है। टीम इंडिया यहां बुधवार से 3 टी20I मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। भारत ने हाल ही में न्यू जीलैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी है।टीम इंडिया ने 5 मैच की इस सीरीज में शुरुआती 3 वनडे मैच विराट के ही नेतृत्व में अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद विराट कोहली को सीरीज के बाकी मैचों से आराम दिया गया और रोहित को टीम की कमान दी गई। बाकी के 2 वनडे मैचों में टीम इंडिया को एक में हार मिली, जबकि सीरीज 5वें और अंतिम वनडे में उसने एक बार फिर जीत हासिल की।


Source: Navbharat Times February 05, 2019 14:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */