अधीक्षक पर छात्रावास में बच्चों से मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली देने का आरोप, सामने आया वीडियो, मचा हड़कंप - News Summed Up

अधीक्षक पर छात्रावास में बच्चों से मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली देने का आरोप, सामने आया वीडियो, मचा हड़कंप


रवि भूतड़ा, नईदुनिया न्यूज, बालोद। जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक शुभम साखरे पर आरोप है कि वह वहां रह रहे बच्चों के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें अश्लील गालियां देते हैं। इस कारण छात्रावास का माहौल में बदल गया है। मासूम बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।मामले का खुलासा तब हुआ जब इसकी सूचना जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े को मिली। सूचना मिलते ही वे छात्रावास पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर सच्चाई जानने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान अधीक्षक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और आक्रामक रवैया अपनाया।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 20:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */