खास बातें अन्ना हजारे ने सातवें दिन खत्म किया अनशन CM फडणवीस से मिला लिखित आश्वासन अन्ना ने बीते 30 जनवरी को बेमियादी अनशन शुरू किया थासामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ यहां पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद मंगलवार को अपना अनशन खत्म कर लिया. उन्होंने पत्रकारों को बताया, "फडणवीस और मंत्रियों के साथ चली लंबी बातचीत के बाद मैंने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया है." सरकार द्वारा मुझे दिए गए आश्वासन से मैं संतुष्ट हूं और मैं अपना अनशन खत्म कर रहा हूं." फडणवीस ने कहा कि हजारे के करीबी सहयोगी सोनपाल शास्त्री उस कमेटी के सदस्य होंगे, जिसका गठन राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में होगा. फडणवीस ने कहा कि लोकपाल के लिए सर्च कमेटी की बैठक 13 फरवरी को हो रही है और यह उच्चतम न्यायालय के आदेशों के मुताबिक आगे का फैसला करेगा.
Source: NDTV February 05, 2019 21:11 UTC