अरोड़ा हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी: फोन कॉल पर हॉस्पिटल मालिक को बम रखने वाले का भी बताया नाम, पुलिस जुटी जांच में - News Summed Up

अरोड़ा हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी: फोन कॉल पर हॉस्पिटल मालिक को बम रखने वाले का भी बताया नाम, पुलिस जुटी जांच में


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurOn The Phone Call, The Name Of The Bomb Planner Was Also Told To The Hospital Owner, The Police Engaged In Investigationअरोड़ा हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी: फोन कॉल पर हॉस्पिटल मालिक को बम रखने वाले का भी बताया नाम, पुलिस जुटी जांच मेंभरतपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकहॉस्पिटल मालिक से पूछताछ करती पुलिस।भरतपुर के अरोड़ा हॉस्पिटल के मालिक को एक व्यक्ति ने फोन कर हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद शनिवार को अरोड़ा हॉस्पिटल के मालिक भूषण अरोड़ा ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत पर मथुरा गेट थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और पूछताछ की।शहर के कृष्णा कॉलोनी के पास यह हॉस्पिटल है। शिकायत के अनुसार हॉस्पिटल के नंबर पर 9 जून को सुबह 8 से 9 बजे के बीच एक फोन आया था, जिस पर फोन करने वाले ने हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी। उस व्यक्ति ने ये भी बताया की जो व्यक्ति बम रख रहा है, उसका नाम गजेंद्र है। फोन करने वाले व्यक्ति ने गजेंद्र का मोबाइल नंबर भी हॉस्पिटल के मालिक को दिया।अरोड़ा हॉस्पिटल मालिक ने पुलिस को दी शिकायतजिसके बाद अरोड़ा हॉस्पिटल के मालिक भूषण अरोड़ा ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दी, लेकिन जब मथुरा गेट थानाधिकारी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 16:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */