अस्पताल में अमिताभ: बिग बी की फर्जी हेल्थ अपडेट पर अशोक पंडित ने दिया था रिएक्शन, अब सफाई में बोले- मुझे एक चैनल ने यह खबर दी थी - News Summed Up

अस्पताल में अमिताभ: बिग बी की फर्जी हेल्थ अपडेट पर अशोक पंडित ने दिया था रिएक्शन, अब सफाई में बोले- मुझे एक चैनल ने यह खबर दी थी


Hindi NewsEntertainmentBollywoodAmitabh Bachchan COVID Update: Ashoke Pandit Clarifies His Reaction To Big B's Health Updateअस्पताल में अमिताभ: बिग बी की फर्जी हेल्थ अपडेट पर अशोक पंडित ने दिया था रिएक्शन, अब सफाई में बोले- मुझे एक चैनल ने यह खबर दी थी12 घंटे पहलेकॉपी लिंकअशोक पंडित ने गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में अमिताभ की फर्जी हेल्थ अपडेट पर प्रतिक्रिया दी थी।गुरुवार को रिपोर्ट्स में अमिताभ बच्चन का कोविड टेस्ट निगेटिव और उन्हें पूरी तरह ठीक बताया गया थाअमिताभ बच्चन ने एक खबर का लिंक साझा कर हेल्थ अपडेट को फर्जी, गैरजिम्मेदारा और झूठ बताया थाAdvertisement Advertisementफिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने उस रिएक्शन पर सफाई दी है, जो उन्होंने अमिताभ बच्चन के कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आने की खबरों दिया था। दरअसल, गुरुवार को एक न्यूज चैनल ने दावा किया था बिग बी का कोविड टेस्ट निगेटिव आया है और वे पूरी तरह ठीक हैं। इस पर जब चैनल ने पंडित से रिएक्शन मांगा तो उन्होंने इसे न केवल इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश और अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए बहुत अच्छी खबर बताया था।हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने चैनल की खबर को फर्जी और गैरजिम्मेदाराना बता दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "यह खबर गलत, गैरजिम्मेदाराना, फर्जी और ऐसा झूठ है, जिसे कभी सुधारा नहीं जा सकता।".. this news is incorrect , irresponsible , fake and an incorrigible LIE !! https://t.co/uI2xIjMsUU — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 23, 2020पंडित ने सफाई में क्या कहा? बिग बी के ट्वीट के बाद अशोक पंडित ने सफाई देते हुए लिखा, "डियर सर, चूंकि एक रेपुटेड चैनल ने फोन पर न्यूज ब्रेक की तो मुझे राहत महसूस हुई और मैंने अपनी प्रतिक्रिया दे दी। मैं अब भी आपकी और आपके पूरे परिवार की तेजी से रिकवरी के लिए उम्मीद और प्रार्थना कर रहा हूं।"Dear @SrBachchan sir, since a reputed channel like @TimesNow called me and broke the news, I was simply relieved and gave my reaction. Still hoping and praying for your & your entire family’s speedy recovery. 🙏🏼 https://t.co/sRARpWJYsi — Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 23, 2020कोई नहीं दे रहा बिग बी की हेल्थ अपडेटअमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए थे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा था कि अपनी हेल्थ अपडेट खुद बिग बी सोशल मीडिया के जरिए देंगे। इसलिए उनका कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि, 12 दिन तक अमिताभ ने कोई अपडेट नहीं दी। 13वें दिन उन्होंने पहली बार अपनी हेल्थ पर बात की, लेकिन सिर्फ उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव बताने वाली खबर का खंडन किया।क्या अस्पताल ने हेल्थ अपडेट देने से रोका?


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2020 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */