Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurAfter Starting The Gravel Transport, Now The Meeting With The Entrepreneurs Will Be Explored To Increase The Cargo Shipmentआय बढ़ाने में जुटा रेलवे: बजरी परिवाहन शुरू करने के बाद अब उद्यमियों के साथ बैठक माल लदान बढ़ाने की तलाशी जाएगी संभावनाजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना काल में लंबे अरसे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहने के बाद अब रेलवे आय के नए स्रोत तलाश कर रहा है। जोधपुर से बजरी का परिवहन शुरू करने के बाद अब उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित करने जा रहा है। जोधपुर मंड़ल की बीडीयू ( व्यवसाय विकास इकाई) की जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ 27 जुलाई को बैठक आयोजित होगी।जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय की पहल पर आयोजित बैठक 27 जुलाई को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में आयोजित होगी। बैठक में रेल विभाग द्वारा रेलवे परिवहन द्वारा माल यातायात बढाने के उद्देश्य से शुरु की गई सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उत्पादकों, व्यवसायियों व माल लदान करने वाली फर्मों की आवश्यकताओं पर विचार विमर्श होगा। इस संवाद से व्यवसायियों को रेल द्वारा माल परिवहन करने का लाभ मिलेगा वहीं दूसरी तरफ रेलवे को माल परिवहन बढने से लाभ होगा।बैठक में जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ओपी) मनोज जैन, अपर मंडल रेल प्रबन्धक ( इंफ्रा) मनोज गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अजीत मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मुकेश कुमार मीणा भाग लेंगे। बैठक का समन्वय एसोसिएशन एग्जीक्यूटिव समिति के सदस्य बृजमोहन पुरोहित द्वारा किया जा रहा है। मंड़ल रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया है कि बैठक में प्राप्त होने वाले सुझावों पर सकारात्मक ढंग से उचित कदम उठाकर सभी पक्षों को लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि जोधपुर से सालाना अरबों रुपए का हैंडीक्राफ्ट सामान व ग्वार गम का निर्यात होता है। अधिकांश परिवहन सड़क मार्ग से होता है। यदि रेलवे इन उद्यिमयों को उचित सुविधाएं प्रदान करता है तो उसका माल लदान काफी बढ़ सकता है।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 12:00 UTC