Hindi NewsLocalMpIndoreIf Not, RTPCR Test Conducted, Then Sent To Temporary JailAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपइंदौर में तफरी करने वालों का करवाया कोविड टेस्ट: पुलिस ने बेवजह घूमने वालों का किया टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर भेजा अस्थाई जेलटेस्ट करवाने से डरे कई लोग।लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों की धरपकड़ कर पुलिस द्वारा उन्हें अस्थाई जेल भेजा जा रहा है, लेकिन इंदौर पुलिस ने अनूठा प्रयोग किया है। रीगल चौराहे पर रोजाना नगर निगम और पुलिसकर्मी ऐसे लेागों की धरपकड़ करते हैं। रविवार को अलग दृश्य देखने को मिला। पुलिस द्वारा तफरी करने वालों को पकड़कर पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्थाई जेल भेजा गया। जहां उन्हें 3 घंटे की सजा मिली।थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया, रोजाना तफरी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन जब उन्हें अस्थाई जेल भेजा जाता है, तो संक्रमण फैलने का खतरा होता है। चेकिंग पॉइंट पर भी यदि पुलिसकर्मी ऐसे व्यक्ति को हाथ लगाता है या उसके समीप जाकर कागजात चेक करता है, तो उसे संक्रमण का खतरा रहता है।इस कारण से रविवार को स्वास्थ्य विभाग की सहायता से टेस्ट करने वाली टीम को रीगल चौराहे पर तैनात रखा। तफरी करने वालों के सैंपल हाथों-हाथ लिए। जब तक सैंपल लेने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट आती है, उस वक्त तक उसे बस में ही एक अलग सीट पर बिठाए रखा जाता है। नेगेटिव रिपोर्ट आते ही उसे तुरंत अस्थाई जेल भेज दिया जाता है।वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि कई लोग टेस्ट कराने से डरते भी नजर आए, लेकिन उनका फिर भी टेस्ट किया गया। पहले दिन कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि यदि वह पॉजिटिव आता है, तो तुरंत उसे एमटीएच या नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र भी भेजा जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 13:55 UTC