लेकसिटी में कोरोना हो रहा कंट्रोल: रविवार को संक्रमण दर घटकर पहुंची 4%, अब तक 52 हजार स्वस्थ होकर लौटे घर - News Summed Up

लेकसिटी में कोरोना हो रहा कंट्रोल: रविवार को संक्रमण दर घटकर पहुंची 4%, अब तक 52 हजार स्वस्थ होकर लौटे घर


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurThe Infection Rate Decreased To 4% On Sunday, So Far 52 Thousand Returned Home After RecoveringAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपलेकसिटी में कोरोना हो रहा कंट्रोल: रविवार को संक्रमण दर घटकर पहुंची 4%, अब तक 52 हजार स्वस्थ होकर लौटे घरउदयपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना संक्रमित मरीज का उपचार करते डॉक्टर।लेकसिटी उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन घट रही है। रविवार को उदयपुर में कोरोना से ग्रसित 107 संक्रमित मरीज आए। जो बीते 2 महीने में अब तक के सबसे कम थे। जबकि 10 व्यक्तियों की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हजार 546 के आंकड़े पर पहुंच गई है।उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। रविवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 544 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 84 के आंकड़े पर पहुंच गई है। जबकि संक्रमण दर घटकर 4% पर पहुंच गई। जो पिछले 2 महीने की अब तक की सबसे कम है।उदयपुर कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि संक्रमण के खिलाफ शहर वासियों की मुहिम अब कारगर होती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। लेकिन हमें अभी संयम और सुरक्षा रखनी होगी। तब ही कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म किया जा सकेगा।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */