इंदौर में भाजपा की गुटबाजी उजागर, विजयवर्गीय ने महापौर की तारीफ में पुल बांधे तो मालिनी गौड़ का नाम तक नहीं लिया - News Summed Up

इंदौर में भाजपा की गुटबाजी उजागर, विजयवर्गीय ने महापौर की तारीफ में पुल बांधे तो मालिनी गौड़ का नाम तक नहीं लिया


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एक बार फिर भाजपा की गुटबाजी सामने आई। लगभग सात मिनट के संबोधन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नर्मदा के चौथे चरण को लाने का पूरा श्रेय महापौर पुष्यमित्र भार्गव को देते हुए कहा कि आज की तारीख और महापौर का नाम याद रखा जाएगा। महापौर बनने के बाद जब पहली बार भार्गव मुझसे मिलने आए थे तो मैंने उनसे कहा था कि आप पानी को लेकर काम करो और आज उन्होंने यह कर दिखाया।विजयवर्गीय ने अपने भाषण में न पूर्व महापौर विधायक मालिनी गौड़ का नाम लिया न पूर्व विधायक लखन गौड़ का उल्लेख किया, जबकि कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र चार में हुआ। इसी तरह पूर्व महापौर विधायक मालिनी गौड़ ने अपने संबोधन में महापौर भार्गव का नाम लेने से परहेज किया।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 04:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */