कटनी नईदुनिया, प्रतिनिधि। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। मामले की जानकारी लगते ही आरपीएफ और जीआरपी का स्टाफ पहुंचा व नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 4 में सुबह ट्रेन के कटनी मुड़वारा पहुंचने से पहले टॉयलेट गए एक यात्री ने नवजात को पड़े देखा। इसके बाद कोच में हड़कंप मच गया। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
Source: Dainik Jagran March 30, 2026 05:08 UTC